आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
फ्रांस: पेरिस के हमलावर की पहचान हुई
फ्रांस की राजधानी पेरिस के शॉ एलीज़े इलाक़े में पुलिस बस पर हमला करने वाले शख्स की पहचान करीम शेउर्फी के रूप में हुई है.
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर शेउर्फ़ी की मौत हो गई थी.
गुरुवार को पेरिस में पुलिस बस पर हमला कर दिया गया था जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
पेरिस के प्रोसेक्यूटर फ़्रांसुआं मॉलिन्स ने कहा है कि बंदूकधारी की पहचान कर ली गई है
शेउर्फ़ी के शव के पास से कथित इस्लामिक स्टेट से जुड़ा एक कागज भी मिला था.
ख़ुद को इस्लामिक स्टेट (आईएस) कहने वाले गुट ने कहा है कि ये हमला उनके एक "लड़ाके" ने किया.
फ़्रांस में ये हमला रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के मतदान से ठीक पहले हुआ है.
इसे देखते हुए कई प्रत्याशियों ने अपना चुनाव अभियान पहले ही ख़त्म कर दिया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)