आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
लंदन के तीसरे हमलावर का नाम यूसुफ़
ब्रिटेन की पुलिस ने लंदन में बीते शनिवार हुए चरमपंथी हमले में शामिल तीसरे व्यक्ति का नाम भी ज़ाहिर कर दिया है.
इस व्यक्ति की पहचान 22 वर्षीय यूसुफ़ के रूप में हुई है जिसकी जड़ें मोरक्को-इटली में बताई गई हैं.
इससे एक दिन पहले पुलिस ने दो अन्य हमलावरों के नाम बताए थे जो यूसुफ़ के साथ ही हमले के दौरान मारे गए थे.
इनमें पहला नाम 27 वर्षीय ख़ुर्रम बट का है. शादीशुदा ख़ुर्रम दो बच्चों के पिता हैं जो पूर्वी लंदन में कई वर्ष से रह रहे थे.
दूसरे हमलावर का नाम रशीद रिदवान हैं जिनकी उम्र 30 साल थी.
इस हमले के संबंध में गिरफ़्तार किए गए सभी 12 लोगों को बिना कोई आरोप लगाए छोड़ दिया गया है. इनमें सात महिलाएं और पांच पुरुष हैं.
पुलिस के मुताबिक, इन लोगों ने एक वैन किराए पर ली और लंदन ब्रिज पर लोगों पर चढ़ा दी, बाद में उन्होंने बरो मार्केट इलाके में लोगों पर चाक़ू से हमला किया.
ख़ुर्रम बट के बारे में बताया गया है कि उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वे ब्रितानी नागरिक थे.
रशीद के बारे में बताया गया है कि उनका संबंध मोरक्को-लीबिया से है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)