आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
उत्तर कोरिया को लेकर चीन से चिढ़ा अमरीका
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए चीन की निंदा की है.
ट्रंप ने अपने एक ट्वीट में कहा, ''चीन और उत्तर कोरिया के बीच पहली तिमाही में व्यापार लगभग 40 प्रतिशत बढ़ गया है...''
एक अन्य ट्वीट में ट्रंप ने कहा, ''अमरीका ने विश्व इतिहास कुछ सबसे ख़राब क़ारोबारी सौदे किए हैं. वो सौदे हमें उन देशों से क्यूं जारी रखने चाहिए जो हमारी मदद नहीं करते हैं.''
ट्रंप ने चीन की निंदा तब की है जब उत्तर कोरिया ने एक बार फिर मिसाइल का परीक्षण किया है.
उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के जबाव में अमरीका और दक्षिण कोरिया ने जापान सागर में बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर अभ्यास किया है.
इस पर चीन और रूस ने दोनों पक्षों सें संयम बरतने के लिए कहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)