आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
यरुशलम: पवित्र स्थल के पास पुलिस के साथ झड़प
पूर्वी यरुशलम में एक पवित्र स्थल के नज़दीक मुसलमानों की नमाज़ के बाद इसराइली पुलिस के साथ झड़पों में कई फ़लस्तीनी घायल हो गए हैं.
ख़बर है कि इन झड़पों में कम से कम एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है.
पूर्वी यरुशलम स्थित ये पवित्र स्थल मुसलमानों में हरम अल शरीफ़ और यहूदियों में टेम्पल ऑफ माउंट के नाम से जाना जाता है.
बीते शुक्रवार अरब इसराइली बंदूकधारियों ने यहां दो इसराइली पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
इस घटना के बाद पवित्र स्थल के नज़दीक तनाव काफी बढ़ चुका है.
पवित्र स्थल में दाख़िल होने के रास्ते पर इसराइली अधिकारियों ने मेटल डिटेक्टर और कैमरे लगाए हैं.
मुसलमानों ने इसका बहिष्कार किया है और उन्होंने परिसर के बाहर ही नमाज अदा की है.
फ़लस्तीनी प्रधानमंत्री रमी हमदल्लाह का कहना है कि नए सुरक्षा उपाये ख़तरनाक हैं और इससे पूजापाठ करने की आज़ादी पर प्रतिबंध लग जाएगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)