आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
कज़ाकिस्तान: बस में आग, 52 लोगों की मौत
कज़ाकिस्तान के गृह मंत्रालय का कहना है कि एक बस में भीषण आग लगने से उसमें सवार 52 लोगों की मौत हो गई है.
मिल रही ख़बरों के अनुसार पांच लोग समय रहते बस से निकलने में कामयाब रहे हैं. बचावदल घटनास्थल पर पहुंचकर इन लोगों की मदद कर रही है.
दुर्घटना गुरुवार को स्थानीय समयानुसार 10:30 बजे अकतोबे क्षेत्र के इरगिज़ ज़िले में हुई.
स्थानीय मीडिया के अनुसार सभी पीड़ित उज़बेकिस्तान के नागरिक है, जो रूस की ओर जा रहे थे या शायद वहां से आ रहे थे. बस समारा-शिमकन्त सड़क पर थी.
जानकारों का कहना है कि 2,200 किलोमीटर लंबे इस रास्ते का इस्तेमाल काम की तलाश में रूस जाने वाले उज़बेक मज़दूर करते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)