आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
तस्वीरें: विंटर ओलंपिक में 'किम जोंग-उन और ट्रंप' हैं साथ- साथ!
दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में इस साल के विंटर ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो गई है. शुक्रवार को इसका उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया जिसमें उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एक झंडे तले खेलने वाले हैं.
हाल ही में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव था. दक्षिण कोरिया के समर्थन में उतरे अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन के बीत तीखी नोकझोंक भी हुई. लेकिन मामला सुलझता नहीं लगा.
फिर बाद में विंटर ओलंपिक खेल नज़दीक आने लगे तो किम जोंग उन के रवैये में भी नरमी आई और उन्होंने इन खेलों में हिस्सा लेने के इरादे से दक्षिण कोरिया के बातचीत का प्रस्ताव रखा.
शुक्रवार से शुरु हुए इन खेलों में किम जोंग उन ने अपने देश के प्रतिनिधिमंडल के साथ अपनी बहन किम यो-जोंग और राष्ट्राध्यक्ष किम योंग-नम को दक्षिण कोरिया भेजा.
-
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)