आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
अमरीका ने उ.कोरिया की शिपिंग इंडस्ट्री को निशाना बनाया
अमरीका ने उत्तर कोरिया की शिपिंग इंडस्ट्री के ख़िलाफ़ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है.
इन प्रतिबंधों को उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम को रोकने का एक और प्रयास बताया जा रहा है.
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इसे उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध कहा है.
इस बार जहाज़ और नौवहन परिवहन संबंधी 50 से अधिक कंपनियों को इन प्रतिबंधों का निशाना बनाया गया है.
इनमें से 16 कंपनियां उत्तर कोरिया जबकि पांच हांगकांग, दो चीन, दो ताइवान और एक-एक पनामा तथा सिंगापुर में रजिस्टर कंपनियां हैं.
उत्तर कोरिया पर उसके परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल परीक्षणों की वजह से अमरीका समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध पहले से लगे हुए हैं.
इसके बावजूद उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों और अमरीका तक मार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण पिछले साल तक करता रहा है.