आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पाकिस्तान: कोयले की खदान में कम से कम 16 मज़दूरों की मौत
प्रकाशित
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में अधिकारियों का कहना है कि कोयले की खदानों में हुए दो अलग-अलग हादसों में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं.
पहला हादसा राजधानी क्वेटा से लगभग 40 किलोमीटर दूर मारवार की खदान में हुआ जहां गैस धमाके की वजह से 12 मज़दूरों की मौत हो गई.
वहां कम से कम चार मज़दूर अभी भी फंसे हुए हैं. राहत और बचावकर्मियों को उन तक पहुंचने में ख़ासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
दूसरा हादसा स्पिन करीज़ की खदान में हुआ जहां से चार मज़दूरों के शव निकाले गए हैं.
अधिकारियों ने आशंका जताई है कि कुछ और लोग खदानों में फंसे हो सकते हैं.
घायल मज़दूरों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.