आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
कैलिफ़ोर्निया में धधकता दावानल
उत्तरी और दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग ने कई इमारतों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है जिसकी वजह से ढाई लाख से अधिक लोगों को जान बचाकर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है.
80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की वजह से कई शहरों और कस्बों को खाली कराने का आदेश दिया गया है ताकि उन्हें आग की चपेट में आने से रोका जा सके.
हज़ारों लोगों ने पैसेफिक कोस्ट हाइवे का रुख किया है ताकि वे तटीय इलाकों में पनाह ले सकें.
भीषण आग की वजह से लॉस एंजिल्स के आसपास लगभग 35 हज़ार एकड़ इलाका राख हो गया है.
कई जगहों पर हेलीकॉप्टर से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
अधिकारियों का कहना है कि आग बेकाबू हो चुकी है और रिहाइशी इलाकों को हर हाल में खाली कर दिया जाए.
आग की वजह से हुई तबाही देखकर लोग सकते में हैं. बीते गुरुवार से भड़की इस आग पर अभी तक क़ाबू नहीं पाया जा सका है.
जंगलों से उठता धुंआ बहुत दूर से देखा जा सकता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)