आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
जानवर भी करते हैं कॉमेडी, सबूत हैं ये तस्वीरें
अपने दो पैरों को ऊपर उठाए और चेहरे पर अचंभे वाले भाव वाली गिलहरी की इस तस्वीर को साल 2018 का "कॉमेडी वाइल्ड लाइफ़ फ़ोटोग्राफ़ी अवार्ड" मिला है.
इसे कैमरे में कैद करने वाली हैं फ़्लोरिडा की फ़ोटोग्राफ़र मैरी मैकगोवन. इस तस्वीर का शीर्षक है "कॉट इन एक्ट" (यानी कोई हरकत करते वक्त पकड़ा जाना).
हम यहां ऐसी ही तस्वीरें आपको दिखा रहे हैं जिन्हें "कॉमेडी वाइल्ड लाइफ़ फ़ोटोग्राफ़ी अवार्ड" से नवाज़ा गया है या जिनको जमकर तारीफ़ मिली.
शेन कीना को इस तस्वीर के लिए "क्रिएचर ऑफ़ द एयर" अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. तस्वीर में एक उल्लू लुका-छिपी का खेल खेलता नज़र आ रहा है.
तान्या हॉपरमैन को इस हंसती हुई व्हेल की तस्वीर खींचने के लिए अवॉर्ड दिया गया है. उन्हें तस्वीर के लिए 'अंडर सी कैटेगरी' में अवॉर्ड दिया गया.
भारत के पंजाब के कपूरथला में खींची गई इस तस्वीर को अर्शदीप सिंह ने अपने कैमरे में कैद किया था. उन्हें इसके लिए जूनियर कैटेगरी में अवार्ड दिया गया है.
वल्टेरी मल्काहिनेन ने इस तस्वीर को लिया है और इसे 'इंटरनेट पोर्टफ़ोलियो' कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया है.
वो तस्वीरें जिन्हें खूब वाहवाही मिली
तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा मानो गैंडे के मोर जैसे पर हों और वो अपने पर फैलाए मौसम का मज़ा ले रहा है.
इस ख़ूबसूरत फ़ोटो को पश्चिम बंगाल के गोरुमारा नेशनल पार्क में लिया गया है. भारत के कलोल मुखर्जी ने इसे तस्वीर को अपने कैमरे में कैद किया है.
शर्म से मुंह छिपाते इस भालू की तस्वीर को डेनिएल डीएमो ने अलास्का में लिया है.
स्वालबार्ड में फ़ोटोग्राफी सीखते इस भालू की तस्वीर को कैमरे में क़ैद किया है रॉनी गैलिट्ज़.
स्वीडेन की सुनहरी रंग की गिलहरी की फ़ोटो ली है गीर्ट वेगेन ने.
एक-दूसरे को गले लगाए ये दोनों गिरगिट लड़ रहे हैं या प्यार का इज़हार कर रहे हैं ये कह पाना तो थोड़ा मुश्किल है, लेकिन एक्शन से भरपूर इस तस्वीर को लिया है सरगेव सावी ने.
इस तस्वीर को सरगे सावी ने कैमरे में कैद किया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)