आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ब्रिटेन यात्रा- तस्वीरों में देखिए क्या रहा ख़ास
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. इस यात्रा में अमरीका की फर्स्ट लेडी मेलानिया भी ट्रंप के साथ हैं.
बकिंघम पैलेस में ट्रंप ने महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय से मुलाक़ात की, जहां उनका 41 तोपों की सलामी के साथ भव्य स्वागत किया गया.
आइए आपको दिखाते हैं ट्रंप की ब्रिटेन यात्रा की कुछ झलकियां.
लंदन पहुंचने के कुछ देर बाद ही ट्रंप ने मेयर सादिक़ ख़ान को ट्विटर पर एक 'विफल व्यक्ति' बताया और उन्हें लंदन में ख़राब काम करने वाला 'दुष्ट' कहा.
इससे पहले मेयर सादिक़ ख़ान ने ट्रंप के लिए ट्वीट किया था कि ब्रिटेन में अमरीकी राष्ट्रपति के लिए 'रेड कार्पेट बिछाकर' स्वागत करने की ज़रूरत नहीं है.
अपनी यात्रा के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिज़ा मे से भी मंगलवार को मुलाक़ात करेंगे.
राष्ट्रपति ट्रंप से पहुंचने के कुछ देर पहले बकिंघम पैलेस के बाहर गार्ड की तैनाती और लोगों की भीड़ दिखाई दी.
अमरीकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ बकिंघम पैलेस में डचेस ऑफ़ कॉर्नवाल केमिला और प्रिंस चार्ल्स के साथ.
बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत करती हुई.
स्वागत समारोह के दौरान सुरक्षागार्डों से रूबरू होते ट्रंप.
स्वागत समारोह के दौरान अमरीकी नेशनल एंथम गाया गया.
प्राइवेट लंच के बाद बकिंघम पैलेस की पिक्चर गैलरी में ट्रंप और फर्स्ट लेडी को रॉयल कलेक्शन (रॉयल परिवार का आर्ट कलेक्शन) दिखाया गया.
डिस्प्ले में लगी चीज़ों में अमरीकी इतिहास से जुड़ी चीज़ें भी शामिल हैं.
प्रिंस हैरी और इवांका ट्रंप भी डिस्प्ले में लगी चीज़ों को देखते हुए नज़र आए.
एक-एक करके ड्यूक ऑफ़ यॉर्क, ट्रंप और फर्स्ट लेडी ने अज्ञात योद्धाओं की क़ब्र वेस्टमिंस्टर एबे पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
जाने से पहले उन्होंने वेस्मिंस्टर एबे पर मौजूद विज़िटर बुक पर साइन किए.
दोपहर की चाय के लिए क्लारेंस हाउस की ओर बढ़ते हुए अमरीकी राष्ट्रपति. गाड़ी में बैठकर उन्होंने थम्स अप का इशारा भी किया.
क्लारेंस हाउस में शाही भोज से पहले ट्रंप और फर्स्ट लेडी ड्यूक एंड डचेस ऑफ़ कॉर्नवाल के साथ हँसी-ठिठोली करते हुए.
क्लारेंस हाउस छोड़ने के दौरान मोटरसाइकिल का एक जत्था भी ट्रंप की गाड़ी के आगे-पीछे चला, जहां रास्ते में ब्रिटेन और अमरीका के झंडे लगाए गए हैं.
बकिंघम पैलेस में एक तरफ़ शाही भोज चल रहा था, दूसरी तरफ बाहर कुछ प्रदर्शनकारी ट्रंप के दौरे का विरोध कर रहे थे.
महारानी ने अपने भाषण में ब्रिटेन और अमरीका के बीच रहे ऐतिहासिक संबंधों की तारीफ़ की.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)