आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में मस्जिद में धमाका, 14 की मौत
पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में एक मस्जिद में हुए धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और 21 घायल हैं.
क्वेटा के डीएसपी अमानुल्लाह भी इस हमले में मारे गए हैं. क्वेटा में सिविल हॉस्पिटल के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है.
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता के ट्विटर हैंडल से दी गई जानकारी में कहा गया है कि सुरक्षाबलों ने धमाके की जगह को चारों ओर से घेर लिया है और सेना पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान चला रही है.
पाकिस्तानी सेना प्रमुख क़मर जावेद बाजवा ने कहा, "पुलिस और प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है. जिन्होंने मस्जिद में मासूम लोगों को निशाना बनाया, वो कभी सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)