आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
महारानी एलिज़ाबेथ II : जन्म से ताजपोशी तक की अनदेखी तस्वीरें
महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने सत्तर साल पहले ब्रिटेन का ताज संभाला था. उनके जन्म से लेकर उनकी ताजपोशी तक की दुर्लभ तस्वीरें देखिए.
सभी तस्वीरें PA Media से हैं.
साल 1926
महारानी एलिज़ाबेथ का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन में हुआ था. ड्यूक ऑफ़ यॉर्क अल्बर्ट और उनकी पत्नी लेडी एलिज़ाबेथ बोवेस-लियोन की पहली संतान थीं.
1927
भविष्य की महारानी बहुत जल्दी ही अपने लोगों से मुख़ातिब हुईं. बकिंघम पैलेस की बालकनी में उपस्थित भविष्य की महारानी का लोगों ने स्वागत किया. वह अपने माता-पिता के साथ बालकनी में मौजूद थीं. उनके साथ ही किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भी वहां खड़ी थीं.
1928
रॉयल वेव...शाही परिवार के अभिवादन स्वीकार करने के इस चिर-परिचित अंदाज़ से तो सभी वाक़िफ़ हैं. बहुत कम उम्र से ही उनमें यह अंदाज़ था.
1929
राजकुमारी एलिज़ाबेथ पार्क की सैर के दौरान.
1930
रॉयल टूर्नामेंट के दौरान ओलंपिया पहुंची राजकुमारी.
1931
साल 1931 में ससेक्स में लेडी मे कैंब्रिज और कैप्टन हेनरी एबेल स्मिथ की शादी में शिरकत करने पहुंचीं प्रिंसेज़.
1932
आत्मविश्वास से भरी राजकुमारी बारिश में महल की ओर जाती हुई.
1933
एलिज़ाबेथ और साथ में उनकी बहन मार्गरेट रोज़ जिनका जन्म 1930 में हुआ था. उनकी शिक्षा घर पर ही हुई.
1934
एलिज़ाबेथ एक बार फिर ओलंपिया पहुंचीं. इस बार वह अपनी बहन और डचेज़ ऑफ़ यॉर्क के साथ इंटरनेशनल हॉर्स शो में शिरकत करने के लिए पहुंचीं.
1935
युवा राजकुमारी एलिज़ाबेथ को उनके परिवार में लिलिबेट के नाम से पुकारा जाता था. उनकी कज़िन मार्गरेट रोड्स ने कहा था, "वह ख़ुशमिज़ाज लेकिन मूल तौर पर समझदार और व्यवहार कुशल बच्ची थीं."
1936
अपने परिवार के साथ रॉयल टूर्नामेंट पर हाथ मिलाकर स्वागत स्वीकार करती हुई.
1937
अपनी मां महारानी एलिज़ाबेथ के साथ भविष्य की महारानी.
1938
द्वितीय विश्व युद्ध के एक साल पहले की तस्वीर. तस्वीर खिंचवाने के लिए पोज़ देती रॉयल फ़ैमिली.
1939
बकिंघमशायर में बेकनस्कॉट में राज-घराने की बहनें सी-प्लेन मॉडल को चलाती हुई.
1940
साल 1940 में राजकुमारी एलिज़ाबेथ एक रेडियो कार्यक्रम चिल्ड्रेन्स-आवर में नज़र आईं.
1941
राज-परिवार के बच्चे विंडसर-कासल चले गए. वे कहते हैं, "हम वहां एक सप्ताहांत के लिए गए थे लेकिन पांच साल रह गए."
1942
यहां गर्ल गाइड के यूनिफ़ॉर्म में एलिज़ाबेथ को देखा जा सकता है. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान राजकुमारी एलिज़ाबेथ ने लोगों का मनोबल बढ़ाया.
1943
राजकुमारी एलिज़ाबेथ ने विल्दशायर में बलफ़ोर्ड में किंग जॉर्ज षष्ठम के साथ मिलिट्री कैंप का दौरा किया.
1944
बकिंघम गेट में लंदन स्कॉटिश हेडक्वॉर्टर में नेशनल सी स्काउट्स एग्ज़ीबिशन के दौरान राजकुमारी एलिज़ाबेथ.
1945
द्वितीय विश्व युद्ध के आख़िरी साल में एलिज़ाबेथ ने ख़ुद भी यूनिफ़ॉर्म पहनी. उन्होंने ऑक्ज़ेलिरी टेरिटोरियल सर्विस ज्वॉइन की.
1946
लंदन में रीमेंबरेंस संडे के मौक़े पर फूल चढ़ाती हुई.
1947
20 नवंबर 1947, उन्होंने अपने थर्ड कज़िन, ग्रीस के प्रिंस फ़िलिप के साथ वेस्टमिंस्टर एबे में शादी की.
1948
साल 1948 में, महारानी एलिज़ाबेथ और प्रिंस फ़िलिप की पहली संतान, चार्ल्स का जन्म.
1949
इस युवा जोड़े ने कई सालों तक आमतौर पर सामान्य जीवन ही गुज़ारा. हैंपशायर में एक हॉलीडे सेंटर का उद्घाटन करतीं राजकुमारी एलिज़ाबेथ.
1950
साल 1950 में चार्ल्स की बहन ऐन का जन्म हुआ.
1951
लंदन के क्लेरेंस हाउस में अपने बच्चों के साथ एलिज़ाबेथ और फ़िलिप. इस दौरान उनके पिता फेफड़े के कैंसर से गंभीर तौर पर जूझ रहे थे.
1952
यह फ़रवरी, 1952 का वक़्त था. एलिज़ाबेथ उस समय कीनिया में थीं, जब उन्हें किंग की मृत्यु का पता चला. वह तुरंत ही लंदन लौट आईं.
1953
जून 1953 में एलिज़ाबेथ के राज्याभिषेक को टीवी पर प्रसारित किया गया जिसे लाखों लोगों ने टीवी सेट पर देखा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)