आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सोशल: 'खट्टा होते-होते आख़िर, शाही भया पनीर'
आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में शशिकला नटराजन को सुप्रीम कोर्ट ने दोषी करार दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलटते हुए आदेश दिया कि शशिकला तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करें.
ये फैसला ऐसे वक्त में आया है, जब तमिलनाडु की सत्ता में पनीरसेल्वम और शशिकला के बीच घमासान मचा हुआ है.
शशिकला को दोषी ठहराए जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है. पढ़िए किसने क्या लिखा?
@sksk785 ने ट्वीट किया, ''मेरी संभावित वेलेंटाइन अब जेल जा रही हैं.''
नुपूर लिखती हैं, ''शशिकला इससे पहले जेल जाएं, क्या वो प्लीज रिज़ॉर्ट में रखे गए बेचारे बंधकों को छोड़ देंगी. नहीं?
सागर ने ट्वीट किया, ''जैसा कि शशिकला ने वादा किया था कि वो जयललिता के बताए रास्ते पर चलेंगी. अब वो जेल जाएंगी.''
वैभव फेसबुक पर लिखते हैं, ''शशिकला जी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार थीं. लेकिन अब वो पहले चार साल के लिए जेल जाएंगी. समय बड़ा बलवान होता है.''
अश्विनी लिखती हैं, ''तमिलनाडु के लोग आज दिवाली मनाएंगे. शशिकला जेल कली आपका इंतजार कर रही है. मैं बहुत खुश हूं.''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)