आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सोशल: जस्टिन ट्रूडो और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात इंटरनेट पर छाई
इटली के सिसली द्वीप में जी-7 शिखर सम्मेलन हो रहा है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और फ्रांस के नए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी इसमें हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं. वहां इन दोनों के मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं.
जाहिर है, सबकी निगाहें इन युवा और लोकप्रिय नेताओं पर टिकीं थी. सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें छाई हुई हैं और लोग बड़े उत्साह से इन्हें शेयर कर रहे हैं. इनमें से कुछ चुनिंदा तस्वीरें और पोस्ट हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं.
जस्टिन ट्रूडो ने इस मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं. उन्होंने लिखा,''मैक्रों से पहली बार मिलकर बातें कर रहा हूं. हम सुरक्षा, जलवायु और नौकरियों के बारे में बात कर रहे हैं. आगे और चर्चा की उम्मीद करता हूं.''
मैक्रों ने भी अपनी और ट्रूडो की फोटो ट्वीट की और लिखा,''हमने आपसी मूल्यों, आतंकवाद से सम्बन्धित मुद्दों, जलवायु और आर्थिक सहयोग पर बात की.''
सुजेन ने लिखा,''ऐसे शख्स को ढूंढिए जो आपको उस तरह देखे जैसे मैक्रों ट्रूडो को देख रहे हैं.'' मेरी ने मज़ाकिया लहजे में लिखा,''यकीन नहीं होता कि ट्रूडो पहले ही मैक्रों को प्रपोज कर चुके हैं.''
एक दूसरे यूजर ने लिखा,''जस्टिन ट्रूडो किसी बैचलर जैसे लग रहे हैं और मैक्रों ने उन्हें एक पल के लिए चुरा लिया है.''
इतने डैशिंग नेताओं के लिए लोगों की दीवानगी स्वाभाविक है. आपको कैसी लगी इनकी तस्वीरें?
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)