आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
KBC कुछ लोगों को मालदार बना रहा है और कुछ को...
मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं कौन बनेगा करोड़पति से. टेलीविज़न की दुनिया में ये डायलॉग बेहद ख़ास है. हाल में ख़बर आई थी कि ये शो टीआरपी के मामले में दूसरे सीरियल पर भारी पड़ रहा है.
एक तरफ इसे होस्ट करने वाले अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है तो दूसरी ओर जानकारी का पिटारा खुलने और करोड़ों का इनाम जीतने का रोमांच इसे बेहद ख़ास बनाता है.
इस बार का केबीसी कुछ हटकर है और इसका दूसरा रूप लोगों के सामने रखा है सोशल मीडिया ने. केबीसी का नौवां सीज़न शुरू हुआ और होस्ट अमिताभ बच्चन के कुछ डायलॉग्स मजेदार मीम्स और चुटकुलों में बदल गए हैं.
इनमें से कुछ तो इतने मज़ेदार हैं जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है. फ़ेसबुक से लेकर और ट्विटर तक लोगों की क्रिएटिविटी और हाज़िरजवाबी देखने को मिल रही है.
इनमें से कुछ ऐसे ही मीम्स हम आपके लिए चुनकर लाए हैं:
जब आप किसी सरकारी ऑफिस में लंच के वक़्त जाते हैं,
जब कोई रिलेशनशिप में जाता है तो अपने दोस्तों से कहता है,
33 सेकेंड तक पढ़ाई करने के बाद मेरा अगला कदम,
आईफ़ोन-10 का दाम जानने के बाद मैंने अपनी किडनी से कहा,
परीक्षा की रात से पहले 'मैंने कुछ नहीं पढ़ा' कहने वाली दोस्त जब टॉप करती है,
जब आपका दोस्त आपसे 'इश्क-विश्क' के सिलसिले में टिप्स मांगे और आप सदियों से सिंगल हों,
...और ये वाला सबसे घातक है. जब आप बॉस से सैलरी बढ़ाने को कहते हैं
केबीसी का यह सीज़न 23 अक्टूबर को पूरा होगा.