आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
हंता वायरस: क्या हैं लक्षण, कैसे करता है संक्रमित?
दुनियाभर में कोरोना वायरस से ख़ौफ़ के बीच हंता वायरस ने भी लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं.
चीन में हंता वायरस की वजह से 23 मार्च को एक शख्स की मौत की ख़बर है.
ग्लोबल टाइम्स की ख़बर के मुताबिक़, हंता वायरस से संक्रमित शख्स जिस बस में सवार था, उसमें सवार 32 लोगों की जांच की गई है.
इस ख़बर के सामने आते ही ट्विटर पर #HantaVirus टॉप ट्रेंड करने लगा.
लोग कोरोना से जारी जंग के बीच हंता को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं और डर ज़ाहिर कर रहे हैं.
लेकिन सबसे ज़रूरी सवाल ये कि आख़िर हंता वायरस फैलता कैसे है?
हंता वायरस के लक्षण?
सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, हंता वायरस चूहों से फैलता है.
अगर कोई इंसान चूहों के मल-मूत्र या लार को छूने के बाद अपने चेहरे पर हाथ लगाता है तो हंता संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाती है.
हालांकि आमतौर पर हंता वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं जाता है. हंता के संक्रमण का पता लगने में एक से आठ हफ्तों का वक़्त लग सकता है.
अगर कोई व्यक्ति हंता संक्रमित है तो उसे बुखार, दर्द, सर्दी, बदन दर्द, उल्टी जैसी दिक़्क़तें हो सकती हैं.
हंता संक्रमित व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर फेफड़ों में पानी भरने और सांस लेने में तकलीफ़ भी हो सकती है.
जनवरी 2019 में हंता से संक्रमित नौ लोगों की पेटागोनिया में मौत हो गई थी. इसके बाद पर्यटकों को आगाह भी किया गया था.
तब के एक अनुमान के मुताबिक़, हंता वायरस से संक्रमित लोगों के 60 मामले सामने आए थे, जिनमें 50 को क्वारंटीन रखा गया था.
CDC की मानें तो हंता वायरस में मृत्युदर 38 फ़ीसदी होती है और इस बीमारी का कोई 'स्पेसिफिक ट्रीटमेंट' नहीं है.
हंता की भारत में चर्चा
जब से हंता वायरस की खबर आई है ट्विटर पर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
@istanBIG_ ने तंज में लिखा- चीन ने एक नया वायरस खोज लिया है जैसे कोई प्रतियोगिता चल रही हो.
ऑस्टिन लिखते हैं- कोरोना वायरस कह रहा होगा कि अभी तो मैंने मामला ख़त्म भी नहीं किया था और तुम आ गए?
हैरिस लिखते हैं कि दुनिया जल्द ख़त्म होने वाली है.
किंग नाम के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया- इस वायरस का नाम सुनने के बाद पूरी दुनिया का हाल पिटे हुए बॉक्सर जैसा है.
हसन ने लिखा- अगर आप हंता वायरस से मर गए तो आप कोरोना वायरस से नहीं मरेंगे.
- कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
- कोरोना वायरस क्या गर्मी से मर जाता है?
- कोरोना ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है?
- कोरोना वायरस का आपकी सेक्स लाइफ़ पर क्या असर पड़ेगा?
- कोरोना वायरस: पांच बीमारियां जिनके प्रकोप ने बदल दिया इतिहास
- इटली का वो अस्पताल जो 'कोरोना अस्पताल' बन गया है
- कोरोना वायरस का संकट कब और कैसे ख़त्म होगा?
- कोरोना वायरस से कैसे जूझ रहा है पाकिस्तान
- कोरोना वायरस: इटली के बाद इस यूरोपीय देश पर छाया संकट
- कोरोना वायरस की चपेट में एक ऐसा देश जो त्रासदी को छिपा रहा है
- कोरोना से निवेशकों में दहशत, 10 लाख करोड़ गंवाए
- कोरोना वायरस: मास्क पहनना चाहिए या नहीं?
- सबसे व्यस्त रेल नटवर्क को बंद करने से कितना असर होगा?
- कोरोना वायरस: इन मुल्कों से सीख सकते हैं भारत और बाक़ी देश
- कोरोना वायरस केवल मुसीबत लेकर नहीं आया है...
- 'कोरोना वायरस की भारत में सुनामी आने वाली है'
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)