आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
कोहली ने कुंबले के साथ अनबन से किया इनक़ार
प्रकाशित
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम के कोच अनिल कुंबले के साथ अपनी अनबन को अफ़वाह बताया है.
कप्तान कोहली ने रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच से ठीक पहले इस मामले पर अपना पक्ष रखा है.
कोहली ने कहा है कि कोच कुंबले के साथ उनकी किसी भी तरह की अनबन नहीं है और ऐसी अफवाहें फैलाने की जगह क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए.
कप्तान कोहली के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के प्रमुख कोच अनिल कुंबले भी मौजूद रहे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)