आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
ब्रितानी तैराक: एक दिन, दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
खेलों की दुनिया में ऐसा शायद ही कभी होता है और इसी को इतिहास का बनना भी कहते हैं.
ब्रिटेन के एडम पीटी ने वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैम्पियनशिप में 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में एक ही दिन में दो विश्व रिकॉर्ड बनाया.
22 वर्षीय एडम ने सेमी-फ़ाइनल में 25.95 सेकंड का समय निकालकर नया कीर्तिमान बनाया.
इस तरह 26 सेकंड से कम समय में ये फासला तय करने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए. इससे पहले, हीट्स में उन्होंने 26.10 सेकंड का समय लेकर नया रिकॉर्ड बनाया था.
बीबीसी स्पोर्ट से एडम ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा है. मैंने इसके बारे में सोचा तक नहीं था. मैं बस वहां गया और वही किया जो मुझे करना था."
सोमवार को एडम ने बुडापेस्ट में आयोजित 100 मीटर की ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतिस्पर्धा में अपना खिताब बरकरार रखा.
कई रिकॉर्ड तोड़ने वाले एडम
- 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में एडम चार बार रिकॉर्ड बना चुके हैं. पहली बार 2014 में बर्लिन में उन्होंने रिकॉर्ड बनाया था.
- 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में एडम दस बार से शीर्ष पर हैं.
- 2016 के रियो ओलम्पिक में एडम ने 100 मीटर की दूरी 57.13 सेकमड में तय करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)