आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
नोवाक जोकोविच पांचवीं बार बने विंबलडन चैंपियन
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने पांचवीं बार विंबलडन ख़िताब जीत लिया है. करीब पांच घंटे तक चले पुरुषों के सिंगल्स मुक़ाबले में उन्होंने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराया.
ये मैराथन मुक़ाबला पांच सेटों तक चला और आखिरी सेट का फ़ैसला टाई ब्रेकर से हुआ.
फ़ाइनल मैच की स्कोर लाइन रही 7-6 (7-5) 1-6 7-6 (7-4) 4-6 12-12 (7-3). जोकोविच का ये 16वां ग्रैंड स्लैम ख़िताब है. फेडरर 20 खिताब के साथ सबसे आगे हैं.
चार घंटे और 57 मिनट तक चला ये मैच विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा फ़ाइनल मैच है.
नोवाक जोकोविच ने पहला और तीसरा सेट टाईब्रेकर में अपने नाम किया.
फेडरर ने दूसरे सेट में वापसी की और ये सेट एकतरफ़ा अंदाज़ में 6-1 से अपने नाम किया. फेडरर चौथे सेट में भी हावी रहे और ये सेट 6-4 से जीता और मैच को पांचवें सेट तक ले गए.
फेडरर आठ बार विंबलडन का ख़िताब जीत चुके हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)