पेरिस हिल्टन ने कहा हॉट हैं ऋतिक

पेरिस हिल्टन, ऋतिक रोशन
प्रकाशित

अमरीकन सोशलाइट पेरिस हिल्टन बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ काम करने को बेताब हैं.

दुबई में एक रेस्टॉरेंट के उद्घाटन पर ऋतिक रोशन से पेरिस हिल्टन की मुलाक़ात हुई थी.

इसके बाद हॉलीवुड.टीवी नाम के ऑनलाइन पोर्टल ने ऋतिक रोशन के साथ पेरिस हिल्टन की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए हिल्टन से पूछा, "क्या आप किसी बॉलीवुड फ़िल्म में ऋतिक रोशन के साथ काम करना चाहेंगी ?

ऋतिक की तारीफ़

ऋतिक रोशन, पेरिस हिल्टन

जिसके जवाब में हिल्टन ने ट्वीट किया, "हां क्यों नहीं. ऋतिक बहुत हॉट (आकर्षक) हैं."

हिल्टन कई अमरीकी रियलिटी शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं और कुछ हॉलीवुड फ़िल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

ऋतिक रोशन की हालिया रिलीज़ फ़िल्म बैंग बैंग ने शानदार बिज़नेस किया है और बॉक्स ऑफ़िस विशेषज्ञों के मुताबिक़ अकेले भारत में इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर ली.

बैंग बैंग अमरीका में भी शानदार व्यवसाय करने वाली चुनिंदा बॉलीवुड फ़िल्मों में से एक बन चुकी है.

(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)