सनी बनेंगी 90 के दशक की विवादित अभिनेत्री

सनी लियोनी, ममता कुलकर्णी
प्रकाशित

नब्बे के दशक की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के जीवन पर बनने वाली फ़िल्म में सनी लियोनी मुख्य भूमिका निभा सकती हैं.

मिड डे अख़बार के मुताबिक़ ममता के जीवन पर फ़ोटोग्राफ़र जयेश सेठ फ़िल्म बनाने की योजना बना रहे हैं.

जयेश ने लीड रोल के लिए सनी लियोनी को चुना है.

जयेश सेठ ने बताया, "ममता और सनी के चेहरे में बहुत समानता है. दोनों मासूम भी दिखती हैं और बहुत ग्लैमरस भी हैं."

टॉपलेस फ़ोटो

ममता कुलकर्णी

जयेश सेठ वही फ़ोटोग्राफ़र हैं जिन्होंने 90 के दशक में एक पत्रिका के लिए ममता की टॉपलैस तस्वीर खींची थी.

हाल ही में ममता कुलकर्णी और उनके पति को कीनिया में कथित तौर पर ड्रग्स तस्करी में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया था.

ममता कुलकर्णी ने आशिक आवारा, सबसे बड़ा खिलाड़ी, बाज़ी और क्रांतिवीर जैसी फ़िल्मों में काम किया था.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.</bold>)