पेरिस में मोदी और मल्लिका

मल्लिका शेरावत
प्रकाशित

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत की फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स भले ही फ़्लॉप हो गई हो लेकिन उसके बाद भी वे बेहद खुश हैं.

अपनी इस ख़ुशी का इज़हार उन्होंने गुरूवार सुबह टि्वटर पर किया.

उन्हें शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनना है और इसके लिए उनके पास न्योता आया है. उन्होंने गुरुवार को सुबह माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट परइस न्योते की एक तस्वीर डाली है और कहा है कि वे बेहद ख़ुश हैं.

मिला निमंत्रण

मल्लिका शेरावत को मिला निमंत्रण

मल्लिका शेरावत को यूनेस्को की तरफ़ से एक न्योता मिला है जिसमें उन्हें पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए <link type="page"><caption> आमंत्रित किया गया</caption><url href="https://twitter.com/mallikasherawat/status/586041042123755521" platform="highweb"/></link> है. मल्लिका ने ट्वीट किया, "इस निमंत्रण से अभिभूत हूं. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए बेताब हूं."

इस निमंत्रण के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर नरेंद्र मोदी यूनेस्को हाउस में अपना भाषण देंगे. मल्लिका शेरावत कई बार ये <link type="page"><caption> कहती आई</caption><url href="https://twitter.com/mallikasherawat/status/512095835882930176" platform="highweb"/></link> हैं की वो नरेंद्र मोदी से बहुत प्रभावित हैं और उनकी इच्छा हैं की वो बस एक बार उनसे मिल सकें.

नरेंद्र मोदी

ऐसा नहीं हैं की ये पहली बार हैं इससे पहले भी मल्लिका शेरावत नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी दीवानगी को ज़ाहिर कर चुकी हैं. अब देखना ये है कि वो मोदी से मिल भी पाती हैं या उनका भाषण सुनकर ही लौट आएँगी.

मोदी गुरुवार को <link type="page"><caption> आठ दिन की यूरोप यात्रा</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2015/04/150408_narendra_modi_europe_tour_sr" platform="highweb"/></link> पर जा रहे हैं और इस दौरान वे फ्रांस भी जाएगें.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>