सोशल मीडिया: 'राहुल गांधी कहां हैं'

प्रकाशित

ट्विटर पर भारतीय पूछ रहे हैं – ‘राहुल गांधी कहां हैं’

कांग्रेस को महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है. चुनाव से पहले कांग्रेस दोनों राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी थी.

जैसे ही ये साफ़ हुआ कि कांग्रेस दोनों राज्यों में सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है, सोशल मीडिया ने सारा ध्यान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगा दिया.

यह पहली बार नहीं है कि सोशल मीडिया पर ‘राहुल गांधी कहां हैं?’ की बातें हो रही हों.

पिछले मई में भी ये सवाल उठा था जब राहुल ने नरेंद्र मोदी के चुनाव जीतने के बाद उनके सम्मान में हुए डिनर में हिस्सा नहीं लिया था.

इसके अलावा जून 2013 में भी यह सवाल उठा था जब उत्तराखंड में बाढ़ आई थी.

इस बार ‘व्हेयर इज़ राहुल गांधी?’ का सवाल उठाने वाली सात हज़ार ट्वीट किए गए, जिनमें से बहुतों में कार्टून भी शेयर किए गए हैं और कांग्रेस के 44 वर्षीय उपाध्यक्ष के बारे में अटकलें लगाई गई हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi%20" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi%20" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi%20" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>