केजरीवाल ने दी किरण बेदी को बहस की चुनौती

प्रकाशित

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर किरण बेदी को बधाई दी है.

केजरीवाल ने ट्वीट करके बेदी को बधाई दी है, साथ ही उन्हें पब्लिक डिबेट की चुनौती भी दी है.

केजरीवाल ने ट्वीट किया है, "किसी निष्पक्ष व्यक्ति द्वारा संचालित पब्लिक डिबेट में शामिल होने के लिए मैं आपको निमंत्रित करता हूं और इसका हर जगह प्रसारण होना चाहिए."

लेकिन किरण बेदी ने स्पष्ट किया है कि वे विधानसभा में बहस के लिए तैयार हैं, बाहर नहीं.

इतना ही नहीं, अरविंद केजरीवाल ने किरण बेदी से एक दिलचस्प गुजारिश भी की है.

बधाई भी, चुनौती भी

केजरीवाल ने ट्वीट किया है, "किरण जी, मैं आपको ट्विटर पर फॉलो करता रहा हूं लेकिन अब आपने मुझे ब्लॉक कर दिया है, कृप्या मुझे अनब्लॉक करें."

इसके जवाब में किरण बेदी ने कहा, "मैंने उन्हीं को ब्लॉक नहीं किया है, कई लोगों को किया है, जो निगेटिवेटी फ़ैलाते हैं, अपशब्द का इस्तेमाल करते हैं."

अरविंद केजरीवाल पहले कह चुके हैं कि उन्होंने किरण बेदी से राजनीति में आने के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन तब किरण बेदी ने इनकार कर दिया था.

लेकिन अब किरण बेदी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है और पार्टी ने उन्हें राज्य में मुख्यमंत्री के दावेदार के तौर पर पेश किया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>