ओबामा को मिली गुजराती कढ़ी

बराक ओबामा, मिशेल ओबामा
प्रकाशित

भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दोपहर के भोज में गुजराती कढ़ी भी शामिल थी.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ओबामा को परोसे गए भोजन का मेन्यू ट्विटर पर साझा किया है.

ओबामा को खाने में पनीर लबाबदार, केला मेथी नू साग, मटर पुलाव, मिक्स वेजीटेबल, कलौंजी और नदरू के गूलर जैसे व्यंजन पेश किए गए.

खाने में कई मांसाहारी व्यंजन भी शामिल थे.

ओबामा रविवार सुबह भारत पहुँचे. इसके बाद वो राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर भी गए.

इसके बाद दोनों देशों के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता हुई.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>