मिस्र: मुस्लिम ब्रदरहुड नेता बेलतगी गिरफ़्तार

प्रकाशित

मिस्र में अधिकारियों का कहना है कि मुस्लिम ब्रदरहुड के वरिष्ठ नेता मोहम्मद-अल-बेलतगी को गिरफ़्तार किया गया है .

मोहम्मद-अल-बेलतगी, ब्रदरहुड की राजनीतिक ईकाई फ्रीडम और जस्टिस पार्टी के महासचिव हैं, उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है.

पूर्व श्रम मंत्री खालिद-अल-अज़ाहिरी को भी गिरफ़्तार किया गया है.

पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी को सत्ता से हटाने और नज़रबंद करने के बाद से ही ब्रदरहुड के नेताओं की धर-पकड़ जारी है.

अभियोजन पक्ष ने 10 जुलाई को मोहम्मद अल बेलतगी को गिरफ़्तार किए जाने का आदेश दिया था.

लेकिन गिरफ़्तारी के आदेश के बावजूद वह हर दिन काहिरा की रबा-अल-अदविया मस्जिद के पास बने विरोध शिविर में देखे जाते रहे. उन्हें अक्सर मंच पर उग्र भाषण देते हुए देखा गया.

सैन्य कार्रवाई

मारे गए लोगों में से मोहम्मद-अल-बेलतगी की 17 वर्षीय बेटी आसमा भी थी.
इमेज कैप्शन, मारे गए लोगों में से मोहम्मद-अल-बेलतगी की 17 वर्षीय बेटी आसमा भी थी.

इसी महीने,जब सुरक्षा बलों ने काहिरा के विरोधी शिविरों पर धावा बोला था और इसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे. मारे गए लोगों में से मोहम्मद अल बेलतगी की 17 वर्षीय बेटी आसमा भी थी.

मिस्र के मीडिया में ब्रदरहुड की आलोचना हो रही है. ब्रदरहुड के सदस्यों कथित तौर पर हिंसा भड़काने का आरोप है.

इस बीच मोरसी समर्थको ने शुक्रवार को फिर से प्रदर्शन करने की योजना बनाई है.

मिस्र के गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि जो प्रदर्शनकारी सार्वजनिक संस्थाओं पर हमले करेंगे तो सुरक्षा बलों को उनके खिलाफ गोला बारूद का इस्तेमाल करने का अधिकार है.

प्रदर्शन

अधिकारियों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति मोरसी के तहत काम करने वाले मोहम्मद अल बेलतगी और अल-अज़ाहिरी को गुरुवार को काहिरा के बाहरी इलाके में एक फ्लैट से गिरफ़्तार किया गया था.

मिस्र की सरकारी समाचार एजेंसी मीना ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि बेलतगी को काहिरा की तोरा जेल में रखा जाएगा.

पुलिस पहले से ही ब्रदरहुड के तमाम वरिष्ठ नेताओं को गिरफ़्तार कर चुकी है. उन पर हिंसा भड़काने आरोप हैं.

मिस्र की अंतरिम सरकार के मुताबिक ब्रदरहुड आतंकवादी संगठन है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>