फ्रांस देगा इराक़ी कुर्दों को हथियार

कुर्द लड़ाका
प्रकाशित

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने इराक़ में कुर्द लड़ाकों को हथियार देने की घोषणा की है.

ख़बरों में कहा गया है कि इस निर्णय के लिए फ्रांस को बग़दाद में अधिकारियों से मंज़ूरी मिल गई है.

फ्रांस के राष्ट्रपति के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि ''कुर्दिस्तान में प्रांतीय अधिकारियों ने हथियारों की आपात ज़रूरत बताई थी जिसके जबाव में यह क़दम उठाया गया है.''

उत्तरी इराक़ में कुर्द बल इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों से लड़ते रहे हैं.

इस संघर्ष की वजह से हज़ारों लोग विस्थापित हुए हैं.

इससे पहले अमरीका, अपने 130 और सैन्य सलाहकारों को कुर्द इलाक़े में भेजने की घोषणा कर चुका है.

ख़बरें हैं कि अमरीका ने कुर्द लड़ाकों को हथियार देना शुरू भी कर दिया है.

कुर्द लड़ाका

अमरीका, उत्तरी इराक़ में आईएस के लड़ाकों पर हवाई हमले करता रहा है.

इराक़ी कुर्द नेता मसूद बरज़ानी ने इस्लामी चरमपंथियों को हराने के लिए रविवार को अंतरराष्ट्रीय सैन्य मदद की अपील की थी.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/08/www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/08/www.twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>