हमास नेता की पत्नी और बेटे की मौत

प्रकाशित

हमास का कहना है कि इसराइली हवाई हमलों में उनकी सैन्य इकाई के प्रमुख मोहम्मद दिएफ़ की पत्नी और उनका जवान बेटा मारा गया है.

इन दोनों की मौत उस इसराइली हवाई हमले में हुई जिसके निशाने पर सैन्य प्रमुख मोहम्मद दिएफ़ थे.

इम दोनों के अंतिम संस्कार के लिए ग़ज़ा की सड़कों पर हज़ारों लोग जमा हुए.

लेकिन अभी ये साफ़ नहीं है कि इस हमले में दिएफ़ भी मारे गए या नहीं.

हमास के एक अधिकारी ने समाचार ऐजेंसी एएफ़पी को बताया कि दिएफ़ ज़िंदा हैं और इसराइल के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई का नेत़त्व कर रहे हैं.

दिएफ़ पर कई साल पहले इसराइल में आत्मघाती बम हमलों के आदेश देने का आरोप है.

उनकी हत्या की अब तक कई बार कोशिश हुई है लेकिन वह हर बार बच गए है.. वैसे वह कई बार घायल हो चुके हैं.

मंगलवार को इसराइल और फलस्तीनियों के बीच अस्थाई संघर्ष विराम टूट गया था जिसके बाद इसराइल ने ग़ज़ा पर लगभग सौ हवाई हमले किए हैं जबकि हमास ने ग़ज़ा से इसराइल में सैकड़ों रॉकेट छोड़े.

फलस्तीनियों का कहना है कि हिंसा के ताज़ा दौर में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>