पाकिस्तानी नागरिक ग्लोबल आतंकवादी सूची में

चरमपंथी
    • Author, ब्रजेश उपाध्याय
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, वॉशिंगटन
  • प्रकाशित

अमरीका ने विदेशी मुद्रा का लेन-देन करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मदद करने के आरोप में ग्लोबल आतंकवादियों की सूची में शामिल कर दिया है.

अमरीकी वित्त मंत्रालय के अनुसार लाहौर में रहने वाले मोहम्मद इक़बाल और उनकी कंपनी आसमां मनी एक्सचेंज पर वित्तीय पाबंदियां भी लगा दी गई हैं.

अमरीका या उसके प्रभाव वाले इलाक़ों में इनकी कोई संपत्ति पाई जाती है तो वो ज़ब्त कर ली जाएगी. इसके अलावा अमरीकी नागरिक या कंपनियां उनके साथ किसी तरह का व्यापार नहीं कर सकतीं.

लश्कर-ए-तैयबा को अमरीका और भारत साल 2008 में हुए <link type="page"><caption> मुंबई हमलों</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2012/08/120830_lashkar_sanctions_tb.shtml" platform="highweb"/></link> का ज़िम्मेदार मानते हैं. उस हमले में 166 लोग मारे गए थे.

लशकर-ए-तैयबा का 'फ्रंट'

अमरीकी वित्त मंत्रालय के अधिकारी डेविड कोहेन के अनुसार मोहम्मद इक़बाल लश्कर-ए-तैयबा और उससे जुड़े संगठनों के लिए पैसा जुटाने और लेन-देन का काम करते हैं.

कोहेन का कहना था, “विदेशी मुद्रा की लेन-देन करने वाली संस्थाओं को चौकन्ना रहना होता है जिससे आतंकवादियों को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय तंत्र से बाहर रखा जा सके. लेकिन इक़बाल ने अपने बिज़नेस के ज़रिए इस विश्वास का फ़ायदा उठाया.”

वित्त मंत्रालय का कहना है कि इक़बाल फ़लह-ए-इंसानियत नामक एक ग़ैर सरकारी संगठन के संस्थापकों में से हैं. अमरीका ने 2010 में इस संस्था को लश्कर-ए-तैयबा का एक फ्रंट क़रार दिया था.

लश्कर-ए-तैयबा से ही जुड़ी संस्था जमात-उद-दावा के नेता हाफ़िज़ सईद को भी अमरीका ने आतंकवादी क़रार दिया हुआ है और उन पर दस लाख डॉलर का इनाम भी घोषित कर रखा है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href=" https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>