इबोला: अमरीका भेजेगा नेशनल गार्ड के जवान

प्रकाशित

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ज़रूरत पड़ने पर पश्चिम अफ्रीका में इबोला से निपटने लिए रिज़र्व और नेशनल गार्ड के जवानों को भेजने की अनुमति दे दी है.

इन जवानों की पहली तैनाती लाइबेरिया में इबोला के इलाज के लिए 17 केंद्रों का गठन करने में मदद करेगी.

लाइबेरिया इबोला से सबसे ज़्यादा प्रभावित देशों में से एक है.

रक्षा मंत्रालय में अधिकारियों का कहना है कि ओबामा का ये आदेश इन तैनातियों में तेज़ी लाने के लिए जरुरी था साथ ही इससे जरुरत पड़ने पर अतिरिक्त सेना भेजने में भी मदद मिलेगी.

इस बीच अमरीका में इबोला वायरस मामले सामने आने के बाद अमरीकी राजनीतिज्ञों ने वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों का आलोचना की है.

इस मामले पर संसद की एक कमेटी में सुनवाई के दौरान टेक्सस अस्पताल के एक प्रमुख डॉक्टर डेनियल वरगा ने इबोला वायरस संक्रमित लाइबेरियाई व्यक्ति के इलाज के दौरान हुई गलतियों पर माफी मांगी है. इस व्यक्ति की बाद में मौत हो गई थी.

उधर इबोला वायरस ने अगले साल अफ्रीका में होने वाले अफ़्रीकी कप ऑफ़ नेशंस को अधर में लटका दिया है. ये फुटबॉल टूर्नामेंट मोरक्को में जनवरी महीने की 17 तारीख से शुरू होना था. लेकिन आयोजकों का कहना है कि वे इस टूर्नामेंट को स्थगित करना चाहते है. हालांकि इस बारे में नवंबर में फैसला लिया जाएगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>