जापान 'बंधक वीडियो' की जांच में जुटा

प्रकाशित

जापान का कहना है कि वो उस वीडियो की सत्यता को जांचने का प्रयास कर रहा है जिसमें इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों के हाथों जापानी बंधक हारुना युकावा की हत्या की बात कही गई है.

कुछ दिन पहले इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें जापानी बंधकों युकावा और उनके साथी केंजी गोटो को दिखाया गया और इनकी रिहाई के लिए 72 घंटे के अंदर 20 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी.

जापान का केंद्रीय मंत्रिमंडल इस वीडियो पर एक आपातकालीन बैठक कर रहा है.

जापानी सरकारी के एक अधिकारी योशिहिदे सुगा ने हाल ही में जारी वीडियो को निंदा करते हुए इसे 'घृणित और अस्वीकार्य' कहा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>