आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
क्यूबा ने बेहतर पेशकश न की तो संधि रद्द: ट्रंप
अमरीकी के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका-क्यूबा रिश्ते इस बात पर निर्भर करते हैं कि वो क्यूबाई, क्यूबाई-अमरीकी और अमरीका के लिए किस तरह संधि की पेशकश करता है.
डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर क्यूबा ने बेहतर संधि की पेशकश नहीं की तो वो दोनों देशों के बीच हुई संधि को 'रद्द' कर देंगे.
ट्रंप ने एक ट्वीट के जरिए क्यूबा को चेतावनी दी है.
उन्होंने ये ट्वीट ऐसे वक्त किया है जबकि क्यूबा की राजधानी हवाना में लोग पूर्व राष्ट्रपति फ़िदेल कास्त्रो को अंतिम विदाई दे रहे हैं.
डोनल्ड ट्रंप ने फ़िदेल कास्त्रो के निधन के बाद उन्हें 'बर्बर तानाशाह' बताते हुए उम्मीद जताई थी कि क्यूबा अब आज़ाद भविष्य की ओर बढ़ सकेगा.
अमरीका और क्यूबा के बीच करीब पांच दशकों के बाद कूटनीतिक संबंध बहाल हुए हैं. दोनों देशों ने पिछले साल जुलाई में ही एक-दूसरे मुल्क में दूतावास खोले. दोनों देशों ने 1961 में अपने-अपने दूतावास बंद कर दिए थे.
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस साल मार्च में क्यूबा का दौरा किया था. वो 1959 के बाद क्यूबा का दौरा करने वाले अमरीका के पहले राष्ट्रपति बने थे.
डोनल्ड ट्रंप जनवरी में बराक ओबामा की जगह लेंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)