आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पाकिस्तान: 150 से ज़्यादा इस्लामिक कार्यकर्ता गिरफ़्तार
पाकिस्तान के लाहौर शहर में 150 से ज़्यादा इस्लामिक कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया गया है.
इन लोगों को तब गिरफ़्तार किया गया जब ये लोग पाकिस्तान के ईशनिंदा क़ानून के समर्थन में प्रदर्शन की कोशिश कर रहे थे.
रिपोर्टों के मुताबिक़ पकड़े गए लोगों में करीब सौ मुस्लिम मौलवी हैं.
इन लोगों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर सलमान तासीर की छठीं बरसी के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों के समय ही प्रदर्शन की योजना बनाई थी.
सलमान तासीर पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून के कड़े आलोचक थे.
ईशनिंदा क़ानून के तहत दोषी पाई गईं एक ईसाई महिला आसिया बीबी के समर्थन में खड़े सलमान तासीर की हत्या उनके बॉडीगार्ड मुमताज़ क़ादरी ने 2011 में कर दी थी.
मुमताज़ क़ादरी को पिछले साल फांसी दी गई थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)