आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पाकिस्तान: एक और सामाजिक कार्यकर्ता ग़ायब
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक और सामाजिक कार्यकर्ता ग़ायब हो गए हैं.
समर अब्बास के परिजनों और दोस्तों को शक़ है कि उन्हें हिरासत में लिया गया है.
समर अब्बास कराची के रहने वाले हैं. उनके भाई क़मबर अली ने बीबीसी को बताया कि समर तीन जनवरी को किसी काम के सिलसिले में इस्लामाबाद गए थे.
वो मोबाइल और इंटरनेट के ज़रिए परिजनों के संपर्क में थे.
परिजनों का कहना है कि शनिवार रात दस बजे उनसे आख़िरी बार बात हुई. इसके बाद परिजन लगातार काल करते रहे और अगले दिन उनका फ़ोन भी बंद हो गया.
समर अब्बास के लापता होने की जानकारी इस्लामाबाद पुलिस को नहीं दी गई है.
समर अब्बास सामाजिक कार्यकर्ता अंसार बर्नी के साथ सिविल प्रोग्रेसिव अलाएंस के साथ जुड़े रहे हैं.
क़मबर अली का कहना है कि इस्लामाबाद में उनका कोई रिश्तेदार नहीं है और वो एफ़आईआर दर्ज कराने के साथ-साथ हाई कोर्ट में याचिका दायर भी करेंगे.
पिछले सप्ताह चार ब्लॉगरों के ग़ायब होने के मामले सामने आए थे जिनके बाद से पाकिस्तान के कई शहरों में प्रदर्शन हुए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)