आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सोशल: कटरीना कैफ़ का अक्षय, रणवीर सिंह क्यों उड़ा रहे हैं मज़ाक?
इंस्टाग्राम पर आने के 48 घंटे के भीतर ही कटरीना कैफ के 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं.
सलमान खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार समेत कई सितारे अपने-अपने अंदाज़ में कटरीना का स्वागत कर चुके हैं.
चूंकि कटरीना कैफ इंस्टाग्राम पर तनिक देरी से आई हैं. ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे कटरीना कैफ का मज़ाकिया लहज़े में स्वागत कर रहे हैं.
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में बैकग्राउंड में फीमेल वॉइस में 'जुड़वां' फिल्म का एक डायलॉग है, जिस पर रणवीर लिपसिंग कर रहे हैं. डायलॉग कूछ यूं है, ''इंडिया में टाइम से आने वाले की कोई वैल्यू नहीं होती. देर से आने वाले को स्टार समझा जाता है.''
वीडियो के कैप्शन में रणवीर लिखते हैं, ''देर आए दुरुस्त आए. इंस्टाग्राम की बेतरतीब दुनिया में स्वागत कटरीना.''
कटरीना कैफ का स्वागत करने वालों में अक्षय कुमार भी शामिल रहे. सिंह इज किंग फिल्म के एक सीन की तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा,
- ''इससे पहले कि मैं सिर के बल कटरीना को गिराऊं. प्लीज़ इंस्टाग्राम को जॉइन करने वाली बॉलीवुड की आखिरी मेंबर का स्वागत कीजिए.
- प्यार दिखाइए, क्योंकि प्यार ही है जो वो चाहती हैं.''
अक्षय कुमार की इस तस्वीर पर imabhi_12 यूजर ने लिखा, ''कटरीना इंस्टाग्राम पर आने वाली बॉलीवुड की आखिरी मेंबर नहीं हैं. अभी आमिर खान भी इंस्टाग्राम पर नहीं आए हैं.''
सलमान खान ने भी कटरीना कैफ के साथ अपकमिंग फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' की एक तस्वीर पोस्ट की थी. सलमान ने अपने फैन्स से कटरीना कैफ के स्वागत की अपील की थी.
कटरीना ने बीते दो दिन में चार तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें और कटरीना का इंस्टाग्राम पर आने की बातें सितारों से लेकर आम लोगों के बीच भी हो रही हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)