भारत-वेस्ट इंडीज़ पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज़ करेगा बैटिंग

भारत के खिलाफ़ कोलकाता में पहले टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
भारत की ओर से रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी अपना पहला टेस्ट खेलेंगे. वहीं केमार रोच के फ़िट नहीं होने की वजह से वेस्ट इंडीज़ की टीम में शेलडन कोटरल को जगह मिली है.
<link type="page"><caption> भारत-वेस्ट इंडीज़ मैच का स्कोरकार्ड</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/sport/cricket/scorecard/88722" platform="highweb"/></link>
इस टेस्ट पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नज़रें जमी हुई हैं क्योंकि ये सचिन तेंदुलकर का 199वां टेस्ट मैच है. सचिन 200 टेस्ट खेलने के बाद संन्यास की घोषणा कर चुके हैं.
साथ ही ये ईडन गार्डन पर सचिन का आखिरी टेस्ट मैच है. वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ खेलने के लिए जब सचिन ईडन गार्डन में उतरेंगे तो उनके नाम किसी एक मैदान पर सर्वाधिक मैच खेलने का भारतीय रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा.
भारतीय टीम: शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, आर अश्विन, एमएस धोनी, भुवनेश कुमार, मोहम्मद शमी, प्रज्ञान ओझा
वेस्ट इंडीज़ टीम: क्रिस गेल, किएरन पॉवल, ड्वेन ब्रावो, मार्लोन सैम्युल्स, शिवनारायण चंद्रपॉल, देनेश रामदीन, डैरन सैमी, शेन शिलिंगफ़ोर्ड, वीरासामी पेरमॉल, शेलडन कोटरल, टीनो बेस्ट.


















