भारत-दक्षिण अफ़्रीका: डरबन टेस्ट का लाइव स्कोर

भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच जारी क्रिकेट शृंखला का दूसरा टेस्ट डरबन में खेला जा रहा है.
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया था.
<link type="page"><caption> देखिए डरबन टेस्ट का स्कोर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/sport/cricket/scorecard/88538" platform="highweb"/></link>
ये टेस्ट दक्षिण अफ़्रीकी ऑलराउंडर जैक कैलिस का अंतिम टेस्ट है.
सिरीज़ का पहला टेस्ट जोहानेसबर्ग में हुआ था, जो काफ़ी रोमांचक तरीक़े से ड्रॉ़ हो गया था.
भारत और दक्षिण अफ़्रीका दोनों ने ही उस टेस्ट की टीम में एक बदलाव किया है.
दक्षिण अफ़्रीका ने इमरान ताहिर की जगह रॉबिन पीटरसन को शामिल किया है जबकि रवींद्र जडेजा को रविचंद्रन अश्विन की जगह टीम में शामिल किया गया.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारतीय टीम:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, आर जडेजा, ईशांत शर्मा, ज़हीर ख़ान और मोहम्मद शामी
दक्षिण अफ़्रीकी टीम:
ग्रैम स्मिथ (कप्तान), अल्वीरो पीटरसन, हाशिम अमला, ज़ाक कैलिस, एबी डी विलियर्स, फ़फ़ डू प्लेसी, जेपी ड्यूमिनी, रॉबिन पीटरसन, वेरनॉन फिलैंडर, डेल स्टेन और मॉर्नी मॉर्केल





















