फ़ीफ़ा डायरीः बिन कपड़ो के खेलते पकड़े गए खिलाड़ी

क्रोएशिया के समर्थक
    • Author, शोभन सक्सेना
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए, ब्राज़ील से
  • प्रकाशित

एक स्विमिंग पूल में बिना कपड़ों के पकड़े जाने के बाद क्रोएशिया के खिलाड़ी वर्ल्ड कप कवर करने गए पत्रकारों से बात करने से इनकार कर रहे हैं.

दो फ़ोटोग्राफ़रों ने झाड़ियों में छुपकर क्रोएशिया के खिलाड़ियों की तस्वीर तब खींची जब वो बाहिया के एक पूल में बिना कपड़ों के खेल रहे थे.

यह तसवीरें कई वेबसाइटों पर प्रकाशित की गईं.

क्रोएशिया के कोच नाइके कोवैक का कहना था, "मैं उनपर इंटरव्यू देने का दबाव नहीं डाल सकता. आपको कैसा लगेगा जब कोई आपकी नंगी तसवीरें ले. खिलाड़ी मीडिया से बात नहीं करने के अपने फैसले पर अटल हैं. मैं नहीं जानता कि उनकी ख़ामोशी कल तक के लिए है या वर्ल्ड कप की समाप्ति तक."

गर्मी की वजह से उतारे कपड़े

बोस्निया के समर्थक

इधर क्रोएशिया के खिलाड़ी अपनी निर्वस्त्र तस्वीर लिए जाने की शिकायत कर रहे हैं, उधर कई फ़ुटबॉल के प्रशंसक अपनी इच्छा से कपड़े उतार दे रहे हैं.

शनिवार को <link type="page"><caption> इंग्लैंड और इटली</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2014/06/140614_wc2014_italy_england_fifa_aj.shtml" platform="highweb"/></link> के बीच हुए मैच के दौरान पारा 28 डिग्री पर था और एक यूरोपीय प्रशंसक को इतनी गर्मी लग रही थी कि उसने अपने सारे कपडे उतार डाले.

बस फिर क्या था, मिनटों में ही लोगों ने अपने स्मार्ट फोनों से उसकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दी और देखते ही देखते ये तसवीरें वॉट्सऐप और ट्विटर पर वायरल हो गईं.

लेकिन जब खेल ख़त्म हुआ तो लोगों ने पाया कि यह यूरोपीय प्रशंसक ऐसा करने वाला अकेला नहीं था. कई और लोगों ने भी अपने कपड़े उतार दिए थे.

जापानियों से सीखें सलीक़ा

जापान के समर्थक

जापानी फूटबाल प्रशंसक बड़ी संख्या में आइवरी कोस्ट के ख़िलाफ़ जापान के मैच को देखने पर्नाम्बुको एरीना पहुंचे. इस वर्ल्ड कप में जापान का यह पहला मैच था.

हालांकि जापान मैच एक के मुकाबले दो गोलों से हार गया था.

लेकिन <link type="page"><caption> जापानी फ़ुटबॉल टीम</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2014/06/140615_wc2014_ivory_cost_wins_over_japan_sr.shtml" platform="highweb"/></link> के प्रशंसकों ने बाहर निकलने से पहले स्टेडियम के अपनी तरफ़ वाले हिस्से को साफ़ सुथरा कर दिया.

जापानी प्रशंसक अपनी टीम का मनोबल ऊंचा करने के लिए जो नीले थैले लेकर आए थे, उन्ही बैगों में उन्होंने कूड़ा भरकर स्टेडियम को साफ़ भी कर दिया.

नेमार हुए सुनहरे, प्रशंसकों में होड़

नेमार, ब्राज़ील

ब्राज़ील के लोगों को अपने फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी नेमार से इतना प्यार है की जो कुछ वो करते हैं वह बड़ी खबर बन जाती है.

नेमार बार-बार अपनी हेयर स्टाइल बदलते रहते हैं और उनकी नई हेयर स्टाइल अपनाने के लिए ख़ास तौर पर युवाओं में होड़ लगी रहती है.

मैक्सिको के साथ एक महत्वपूर्ण मैच से सिर्फ़ दो दिन पहले नेमार ने अभ्यास मैचों के बीच में ही वक़्त निकालकर हेयर स्टाइलिस्ट के पास जाकर अपने बालों को सुनहरा करवा लिया.

नेमार इतने लोकप्रिय हैं कि उन्हीं के साथी डानी आल्वेस ने भी अपने बालों को सुनहरा करवा लिया. आल्वेस, नेमार के साथ बार्सलोना की तरफ़ से खेलते हैं.

यह कहना मुश्किल है कि इन सबका मेक्सिको के साथ मैच पर क्या असर पड़ेगा मगर इतना तो तय है कि ब्राज़ील के इस सुपर स्टार की नई हेयर स्टाइल की नकल के लिए लोग लाइन लगा देंगे.

<italic><bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold></italic>