काबुल हवाई अड्डा: 'चारों हमलावर' मारे गए

अफ़ग़ान पुलिस
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह भारी हथियारों से लैस चरमपंथियों ने रॉकेटों और स्वचलित हथियारों से हमला किया.

अधिकारियों के मुताबिक़ हमला अब समाप्त हो गया है. चार हमलावर मारे गए हैं.

तालिबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुल आग़ा हाशमी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि सभी हमलावरों को मार दिया गया है.

अफ़ग़ान पुलिस

चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर बेहद कड़े सुरक्षा बंदोबस्तों के बावजूद नज़दीक की एक खाली इमारत में घुसने में कामयाब रहे.

इसी इमारत से एयरपोर्ट पर हमला किया गया.

हमले के बाद काबुल हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानों को दूसरे शहरों की ओर भेज दिया गया है.

दो दिन पहले ही पकतिता प्रांत में हुए एक बम धमाके में कम से कम 42 लोग मारे गए थे.

<bold>(बीबीसी हिंदी का <link type="page"><caption> एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi&hl=en" platform="highweb"/></link>करने के लिए क्लिक करें. आप हमसे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>पर भी जुड़ सकते हैं.)</bold>