ग़ज़ा पट्टीः संघर्ष के बीच शादी

प्रकाशित

हमास और इसराइल के बीच जारी संघर्ष के बीच आम लोगों की जिंदगी में कई और बातें भी होती हैं जो इसके साये में चलती रहती हैं.

संघर्ष भले ही रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन जाए लेकिन शादी विवाह जैसी परंपराएँ भी इसी के साथ चलती रहती हैं.

फ़लस्तीनी दुल्हन

ये तस्वीर एक फ़लस्तीनी दुल्हन की है जिसे हमास और इसराइल की लड़ाई की वजह से अपना घर बार छोड़ना पड़ा. 17 अगस्त को अपनी शादी के दिन वे फ़ोटो के लिए पोज़ दे रही हैं. दक्षिणी ग़ज़ा पट्टी के रफ़ा शहर में संयुक्त राष्ट्र के एक स्कूल में उनकी शादी हुई.

फ़लस्तीनी शादी

उनके साथ दो और जोड़े भी थे. इस तस्वीर में एक और दुल्हन अपने नाते रिश्तेदारों से घिरी हुई देखी जा सकती है. इस दुल्हन को भी हमास और इसराइल के झगड़े की कीमत चुकानी पड़ी थी.

फ़लस्तीनी शादी

उधर इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा था कि ग़ज़ा के भविष्य से जुड़े किसी भी समझौते तक पहुँचने के लिए इसराइली सुरक्षा चिंताओं का ख्याल रखना होगा. इस तस्वीर में विवाह समारोह देखने के लिए दो महिलाएँ इंतजार कर रही हैं.

फ़लस्तीनी शादी

नेतन्याहू ने हमास को इसराइल पर दोबारा हमला करने की सूरत में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. तस्वीर में शादी के जश्न के दौरान आतिशबाज़ी करता एक नौजवान.

फ़लस्तीनी शादी

इस बीच वार्ताकारों की कोशिश जारी है. इसराइल और हमास के संघर्ष के कारण हजारों लोगों की मौत हो चुकी है.

फ़लस्तीनी शादी

और ये आखिरी तस्वीर एक फ़लस्तीनी जोड़े की है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्वीटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>